Thursday, January 10, 2019

इलाहाबाद बैंक के खाताधारक के खाते से एटीएम बदल कर निकाला गया ₹50,000

कैलाशनाथ राणा (NNI Coverage)
जरवल, बहराइच (उ0प्र0)। जरवल के इलाहाबाद बैंक खाताधारक राजदीप पुत्र मंसाराम निवासी बीबीपुर थाना जरूर रोड के हैं राजदीप का खाता जरवल कस्बा स्थित इलाहाबाद बैंक में संचालित है। राजदीप का कहना है कि वह जरवल कस्बे में स्थित इंडिया के एटीएम से अपने खाते से पैसा निकालने गया था एक अज्ञात व्यक्ति भी एटीएम में मौजूद था पैसा निकालते समय सरवर चले जाने की वजह से लेनदेन नहीं हो सका इसी बीच अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम बदल दिया, प्रार्थी को जब तक पता चलता तब तक उस अज्ञात व्यक्ति ने 1 जनवरी 2019 को  दोपहर 2:00 बजे से चार शिफ्ट में ₹50000 रुपए खाते से निकाल लिए। यह घटना 27 दिसंबर 2018 शाम 4:00 बजे की है इसकी तहरीर जरवल रोड थाना अध्यक्ष श्री श्याम बहादुर सिंह को दे दी गई। लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी खाताधारक राजदीप पुत्र मंसाराम दौड़ दौड़ कर काफी परेशान हो चुका है।

No comments:

Post a Comment