Saturday, January 26, 2019

70वां गणतंत्र दिवस बडे ही धुमधाम से, ब्लॉक व सभी स्कूल-कालेजों मे मनाया गया

कैलाशनाथ राना (NNI Coverage)
कैसरगंज/जरवल (बहराइच) उ0प्र0। आज जरवल ब्लॉक प्रांगण में 70वां गणतंत्र दिवस पर जरवल ब्लाक प्रमुख  मनीष प्रताप सिंह  बबलू भैया ने 8:30 बजे ध्वजारोहण कर सभी क्षेत्रवासी  एवं  कर्मचारियों को  बधाई दी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य राजन सिंह,हिंदू युवा वाहिनी ब्लॉक उपाध्यक्ष कैलाश नाथ राना,खंड विकास अधिकारी JE RS,NRP व सभी ब्लॉक अधिकारी वह कर्मचारी क्षेत्र के सम्मानित प्रधान व अन्य लोग उपस्थित रहे।
वहीं जरवल कस्बा के न्यू रेज अकैडमी व जय जवान जय किसान इंटर कॉलेज,मिल्ली इस्लामिक जूनियर हाई स्कूल में भी ध्वजारोहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों ने बड़े ही धूमधाम से प्रस्तुत किया इस मौके पर रमेश जयसवाल न्यू रेज पब्लिक स्कूल (प्रबंधक) गोस्वामी (अध्यापक) रामपाल, विजय कुमार यज्ञ सैनी वह सभी अध्यापक एवं अध्यापकों व क्षेत्र के सभी सम्मानित लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment