डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage)
बलहा, बहराइच (उ0प्र0)। तमाम शिकायतों व अपेक्षाओं के बावजूद डेढ़ साल से मानदेय का भुगतान न होने पर वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा बहराइच के खिलाफ शिकायत की गयी है। प्राथमिक विद्यालय भग्गापुरवा नानपारा देहाती वि0खं0 बलहा में कार्यरत नियोजित शिक्षामित्र अनामिका श्रीवास्तव ने समाधान दिवस में जिलाधिकारी को अपनी व्यथा सुनाते हुये कहा कि वह सर्व शिक्षा अभियान के तहत चयन में प्रा0 वि0 नीलकोठी नानपारा देहाती में समायोजन के बाद सहायक अध्यापिका के रूप में कार्यरत हुईं लेकिन उन्हें मई 2017 से कई माह का वेतन तथा नि0शि0मि0 के रूप में कार्यरत होने का मानदेय अब तक नहीं मिला है। उक्त संबंध में अनामिका श्रीवास्तव ने आई जी आर एस के माध्यम से वेतन की मांग की थी जिसके निस्तारण में खण्ड शिक्षा अधिकारी बलहा द्वारा अवशेष वेतन भुगतान हेतु बिल कार्यालय वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा बहराइच को भेजा जाना बताया गया। इसके बावजूद शिकायतकर्ता को अवशेष वेतन व मानदेय अब तक नहीं मिला बल्कि उसे बराबर दौड़ाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को शीघ्रातिशीघ्र वेतन दिलाये जाने के लिये निर्देशित किया है।

No comments:
Post a Comment