ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र) तहसील नानपारा परिसर में अधिवक्ता क्लर्क समिति व कल्याण निधि ट्रस्ट का स्थापना दिवस नववर्ष उत्सव के रूप में वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के एल्डर कमेटी के अध्यक्ष रूप नारायण जायसवाल एडवोकेट ने की तथा संचालन प्रेम त्रिपाठी एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में संघ के पूर्व अध्यक्ष चतुर्भुज सहाय एडवोकेट ने सभी अधिवक्ता बंधुओं एवं क्लर्कों को नववर्ष की बधाई दी। रजनीकांत मिश्र एडवोकेट ने अपनी रचना पढ़कर नववर्ष का स्वागत किया। मुख्य ट्रस्टी बरसाती लाल वर्मा ने मौजूद सम्मानित अधिवक्ताओं व क्लर्कों को हार्दिक स्वागत करते हुये सभी को नववर्ष की शुभकामना दी तथा कल्याण निधि ट्रस्ट द्वारा मुहैया कराई जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में अधिवक्ता हरीश शर्मा, जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, रहमत अली हाशमी, रमेश पाठक, चंद्रेश सिंह, आत्म प्रकाश, जुबेर अंसारी, मुबीन अहमद, ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव, अमित मिश्रा तथा क्लर्क रिज्वानुल हक, अवधराम, राम गोपाल, रशीद खाँ, जानकी प्रसाद, विजय यादव, हरिश्चंद भारती आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment