अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage)
बहराइच, उ0प्र0। सरकारी गाड़ी देख डाइग्नोस्टिक सेंटर पर मौजूद डाक्टर मरीजो को बंद कर भागने लगे। तहसीलदार व पुलिस बल की मौजूदगी में बाद में ताला खोला गया। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट बहराइच राजेश श्रीवास्तव व डीप्टी सीएमअो डा0 पी0के0 बान्दिल ने बड़ी कार्यवाही की। डाइग्नोस्टिक संचालक अालोक शर्मा निवासी नानपारा मौके पर मौजूद नहीं मिले। मिहींपुरवा कस्बे में संचालित सन साइन डाइग्नोस्टिक सेंटर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट बहराइच राजेश श्रीवास्तव व डीप्टी सीएमअो ने छापेमारी कर अवैध रूप से चल रहे इस सेंटर को सीज कर दिया। बुधवार को शाम 5 बजे जैसे ही सरकारी गाड़ी देख डाइग्नोस्टिक सेंटर के सामने पहुंची वहा मौजूद डाक्टर मरीजो को सेंटर में बंद कर भागे गये । मरीज़ अपने को बंद पाकर काफी भयभीत हो गये अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राजेश श्रीवास्तव ने मरीजो को ढांढस बधाया। उन्होने तहसील प्रशासन को इसकी सूचना दी मौके पर तहसीलदार केशव प्रसाद व मोतीपुर के एसएचअो हेमंत गौड़ ने पहुंच कर ताला तोड़ने की बात की। उसी समय एक कर्मचारी ने आकर डाइग्नोस्टिक सेंटर का ताला तोड़ा।
डाइग्नोस्टिक संचालक अालोक शर्मा निवासी नानपारा मौके पर मौजूद नही मिले वहां मौजूद 9 मरीजो से प्रशासन ने कलमबंद बयान लिया सभी मरीजों के पास सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मिहीपुरवा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा0 राम नरायन वर्मा के भेजे पर्चा मिले तथा वहा मौजूद जांच की मशीने चिकित्सकीयउपकरण एक प्रिंटर लैपटॉप बैटरी समेत पूरे डायग्नोस्टिक सेंटर को सीज़ कर सरकारी ताला लगा दिया।

No comments:
Post a Comment