पंकज वर्मा (NNI Coverage)
श्रावस्ती(ब्यूरो) उ9प्र0। जहाँ एक तरफ पूरे देश में बसपा कार्यकर्ता अपने पार्टी सुप्रीमो का जन्मदिन बड़े जोश व खरोश से मना रहे है तो वही यूपी के श्रावस्ती जनपद के मुख्यालय भिनगा में स्थित जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में भी बसपा सुप्रीमो मायावती का 63वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान बसपा और सपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक साथ मिलकर केक काटकर मायावती का जन्मदिन मनाते हुए सपा-बसपा के गठबंधन को पवित्र बताया।पूर्व में आमने-सामने चुनाव लड़ चुके बसपा व सपा के नेता भी एक दूसरे के हां में हां मिलाते हुए नजर आए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बसपा विधायक असलम रायनी ने कहा कि गठबंधन के बाद हमे और सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि यह बहरूपिये भाजपा वाले अब हमको बहकाने का काम करेंगे इसलिए हमें सचेत रहकर बहन मायावती जी के सपनों को साकार करना है,वही सपा के पूर्व विधायक हाजी रमजान एवं इंद्रणी वर्मा के साथ-साथ सपा-बसपा के नेताओं ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जम कर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि सूबे में हुए इस गठबंधन के बाद भाजपा की नींद उड़ी हुई है। भाजपा को आगामी चुनावों में हार का डर सता रहा है।
वक्ताओं ने कहा कि इस गठबंधन के तहत सभी सीटों पर सपा और बसपा के प्रत्यासी जीत दर्ज करेंगे और भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।इस दौरान कार्यक्रम में बसपा व सपा के जिलाध्यक्ष सहित तमाम दिग्गज नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment