Wednesday, January 16, 2019

भवानी मन्दिर मेला परिसर में एक दिवसीय विराट दंगल का आयोजन हुआ

कैलाशनाथ राना (NNI Coverage)
जरवल/कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। जनपद के जरवल विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत धवरिया में प्रतिवर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर दंगल प्रबन्धक शिवगोविन्द सिंह पहलवान के संचालन में विगत 50 वर्ष से विराट दंगल आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जिला स्तर के पहलवान प्रतिभाग लेते हैं और अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं।
इस दंगल का फाइनल मुकाबला श्री इंद्र प्रताप सिंह पहलवान जिला केसरी के सुपुत्र अखण्ड प्रताप सिंह (पहलवान) धवरिया और आसिफ हुसैन (पहलवान) मीरगंज जरवल के बीच हुआ। जिसमें मुकाबले मैं पहलवान अखण्ड प्रताप सिंह (धवरिया) विजय रहें।
फिर उसके बाद उसके बाद घोड़े की दौड़ का क्रम चालू हुआ जिसमें दूर-दराज से आये  हुए घुड़सवारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया और इसी मौके पर दंगल कमेटी की तरफ से पहलवान अखण्ड प्रताप को जिला चैंपियन घोषित किया गया।
दंगल के निर्णायक मंडल श्री चुन्ना पहलवान जरवल एवं पूर्व पहलवान एवं भारतीय किसान यूनियन (भदौरिया) के राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार बाबादीन चौहान एवं प्रेस रिपोर्टर अजय वर्मा मुकीद सिद्की और चुन्ना पहलवान आदि ने प्रबंधक कमेटी का माल्यार्पण किया।

No comments:

Post a Comment