भूपेंद्र सिंह एवं अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। उत्तरप्रदेश के बहराइच जनपद के थाना कोतवाली नानपारा क्षेत्र में सिराज पुत्र कल्लू निवासी कसाई टोला को राजा बाजार चौकी में तैनात उपनिरीक्षक दीपक कुमार व चौकी इंचार्ज दुर्ग विजय सिंह ने पीटकर अधमरा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि वे दोनों बीती शाम सिराज के घर में जबरदस्ती घुस आए, महिलाओं से गाली देते हुए अभद्रता की और महिशवंश के अवैध व्यापार में फंसाने की धमकी देते हुये सिराज को पकड़ ले गए, उसे पट्टे और लाठियों से सिर्फ इसलिये जमकर पीटा कि उसने पुलिस की गलत कार्यशैली पर सवाल उठा दिया था।
तमाम मिन्नतों के बाद एस आई दीपक व इंचार्ज ने सिराज को छोड़ने के लिये 1,00,000 रुपये की डिमांड की। जिस पर सिराज के भाई सलाम ने 25,000 रुपये एस आई दीपक को तुरन्त दे दिया और अगली सुबह 50,000 रुपये फिर ले जाकर एस आई दीपक व चौकी इंचार्ज दुर्गविजय को दिया, लेकिन कोतवाल और क्षेत्राधिकारी नानपारा को इस घटना की कानोकान भनक तक नही लगी।
उसके बाद भरी आँखों से सलाम और उसके परिवारीजन अधमरे सिराज को घर ले गए। मामला काफी तूल पकड़ चुका था। खबर हर तरफ आग की तरह फैल गई। क्षेत्र में मीडियाकर्मियों के पहुचते ही मोहल्लावासी अपनी व्यथा सुनाने लगे, फिर भी पुलिस के गुर्गे कहीं शिकायत करने से मना करने को सिराज और उसके परिवार वालों को बराबर धमकी देते रहे। कवरेज के दौरान पुलिस चौकी, थाना कोतवाली एवं क्षेत्राधिकारी के दफ्तर में सन्नाटा रहा लेकिन मामले को रफा दफा करने के लिये कोतवाल आगे पीछे दौड़ते नजर आये।
लेकिन हिम्मत जुटाकर सिराज के परिजन व पीड़ित मोहल्लेवासी ठेले पर घायल सिराज को लादकर उपजिलाधिकारी नानपारा प्रभास कुमार के पास पहुँचे। हालांकि बड़ी सूझ बूझ से उपजिलाधिकारी नानपारा ने मामले को शांत कराया और दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया।

No comments:
Post a Comment