Sunday, January 20, 2019

ब्राइट इंग्लिश अकादमी का हुआ उद्घाटन, युवाओं को मिलेगी सहूलियत

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage)
बहराइच/नानपारा (उ0प्र0)। वर्तमान समय में आम तौर से हर युवक युवती का सपना अच्छी जगह कॅरिअर बनाना रहता है लेकिन सही अवसर पर सही मार्ग निर्देशन मिल जाये तो प्रतिभाओं की उड़ान में चार चांद लग जाते हैं।
          उत्तरप्रदेश के बहराइच जनपद का नानपारा क्षेत्र एक ओर जहाँ तराई इलाके में गिना जाता है वहीं ब्राइट इंग्लिश अकादमी के माध्यम से युवाओं को उन्नति के मार्ग में एक नई दिशा मिल सकेगी। नानपारा में बस स्टैंड के निकट जॉब सीकर्स और स्मार्ट लोगों के लिए इंग्लिश स्पीकिंग व पर्सनालिटी डेवलपमेंट की बेहतर कक्षाओं की शुरुआत की गयी है। ब्राइट इंग्लिश की नानपारा ब्रांच में स्पीकिंग क्लास चलाने का मकसद ऐसे लोगों को बेहतर अंग्रेजी की बोलचाल भाषा सिखाना है जो बाहर जाकर ज्यादा पैसे खर्च करने में असमर्थ हैं लेकिन अपना अच्छा कॅरिअर बनाकर दुनिया में नाम कमाना चाहते हैं।
           दिल्ली से आये राघव सर, लखीमपुर खीरी से आबिद अली और नानपारा के मुख़्तार सर ने बताया कि नौकरी तलाश के दौरान अब नानपारा क्षेत्र के युवक युवतियों के मार्ग में आने वाली अंग्रेजी की बाधा आसानी से ख़त्म हो सकेगी।

No comments:

Post a Comment