Thursday, January 17, 2019

निःशुल्क दन्त एवं स्वास्थ्य चिकित्सा कैम्प आयोजित

अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage)
बहराइच, उ0प्र0। श्री नवयुवक राम चरित मानसप्रचार सेवा समिति द्वारा 17 जनवरी दिन गुरुवार को मौनी बाबा आश्रम पर श्री श्री1008 स्वामी श्री रामानन्द सरस्वती जी महाराज की पुण्य तिथि के पावन अवसर पर निशुल्क दन्त एवं स्वास्थ चेकप शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से 3 बजे तक किया गया मीडिया प्रभारी रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि जिला अस्पताल से आये हुए दाँत के डाक्टर नीरज प्रकाश श्रीवास्तव ने शिविर में आये हुए 57 मरीजों का दन्त चेकप किया औऱ फिजीशियन डाक्टर खालिद ने 65 मरीजो का स्वास्थ्य चेकप किया तथा एन एम नीरू श्रीवास्तव ने38 बच्चों को रूबेला का टीका लगाया डॉक्टरों के साथ आये स्टाप ने सभी मरीजों को दवाये दी इस अवसर पर समिति के हरीश गुप्ता उमाशंकर पांडेय, मुकुट बिहारी तिवारी, कालिका गुप्ता, सन्तराम, उमेश अस्थाना, आदि उपस्थित रहे। दिनांक 18 जनवरी को निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से 1बजे तक किया जायेगा जिसमे वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डाक्टर रिजवान एवं डाक्टर संजीव कुमार द्वारा शिविर आँख चेकप के साथ मरीजो को मुफ्त दवाये भी दी जाएंगी।

No comments:

Post a Comment