Monday, January 28, 2019

तस्कर सम्राट की गिरफ्तार करने पर सम्मानित किए गये इंस्पेक्टर मधुप नाथ मिश्रा

अखिलेश श्रीवास्तव/कैलाशनाथ राना (NNI Coverage)
*एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित*
*उत्तर प्रदेश पुलिस के जांबाज़ इंस्पेक्टर को एसपी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में प्रशस्ति पत्र देकर  सम्मानित किया।*
बहराइच, उ0प्र0। उत्तर प्रदेश पुलिस के जांबाज इंस्पेक्टर को एसपी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर  पुलिस लाइन में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया,कहते हैं जब कुछ करने का जज़्बा हो तो वह कभी पीछे मुड़कर नही देखता वह केवल अपने लक्ष्य की प्राप्ति की ओर बढ़ता रहता है। जी हैं यह यह बिल्कुल सत्य है। हम बात कर रहे हैं एक ऐसे पुलिस विभाग में तैनात इंस्पेक्ट की  जिनके नाम से ही बड़े से बड़ा अपराधी कांप उठता है। उस जांबाज़ इंस्पेक्टर का नाम है मधुप नाथ मिश्र ये ऐसे जाबाज़ इंस्पेक्टर ही जिन्होंने एक अन्तराष्ट्रीय कुख्यात तस्कर मतीन अहमद मकरानी को तस्करी के माल सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । मतीन के जेल जाने के बाद मंझोले तस्कर रुपईडीहा कस्बा छोड़कर नेपाल भाग गये। मतीन की गिरफ्तारी करने के लिए गणतन्त्र दिवस के अवसर पर एसपी बहराइच गौरव ग्रोवर ने मधुप नाथ मिश्र को संम्मानित किया। आपको बता दूँ की रुपईडीहा थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक मधुप नाथ मिश्र योगी के मंसूबो पर पर सौ प्रतिशत खरे हैं इनकी रागों में पूरी तरह देश की सेवा करने का कूट कूट कर ज़ज़्बा भरा है। ये ईमानदार कसौटी पर पूरी तरह खरे हैं। जैसे ही एसपी बहराइच ने जिले का चार्ज लिया वैसे ही रुपईडीहा थाने पर ईमानदार छबि वाले इस इंस्पेक्ट को को तैनात कर दिया। तैनाती मिलते ही मधुप  ने प्रण किया कि मै इस नेपाल बॉर्डर पर ब्यप्त तस्करी के धंधे को जड़ से उखाड़ फेंकना है। आखिर कर उन्होंने 43 बोरी विदेशी काली मिर्च के साथ गिरफ्तार कर चहर दिवारी में धकेल दिया। जिसको लेकर कस्बा वासियों में हर्ष ब्यप्त गया था। लोग चाय की दुकानों व नुक्कड़ों पर यह कहते सुने जा रहे हैं कि पहली बार कोई अब ऐसा ईमानदार इंस्पेक्टर आया है जिसने ऐसे तस्कर की गिरफ्तारी जेल भेजा है। आज तक कभी किसी थानेदार ने इसकी गिरफ्तारी करने जहमत नही उठाई परन्तु इंस्पेक्टर मधुप नाथ ने बॉर्डर से तस्करी के कार्य पर नकेल कस दी। इंस्पेक्टर के इस कार्य से एसपी ने इन्हें भारी सभा मे संम्मानित किया। आपको बता दें कि पहली बार रुपईडीहा थाने में तैनात किसी थानेदार को संम्मानित किया गया है।
अब इंस्पेक्टर मधुप नाथ मिश्र बॉर्डर के सभी अपराधियों व तस्करों की जन्म कुंडली खंगाल रहे हैं। अब बचे हुए सभी अपराधियों पर बड़ी कार्यवाही करने की योजना बन रही है।

No comments:

Post a Comment