Saturday, January 19, 2019

जनप्रतिनिधियो के साथ बेहतर संवाद व समन्वय स्थापित करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने की गोष्ठी।

पंकज वर्मा (NNI Coverage)
श्रावस्ती(ब्यूरो) उ0प्र0। जनपद के पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव द्वारा मा0सांसद प्रतिनिधि सुनील तिवारी, मा0 विधायक भिनगा असलम राइनी, मा0 विधायक श्रावस्ती राम फेरन पाण्डेय के साथ विचारो व सुझावो के आदान-प्रदान हेतु एक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में जनप्रतिनिधि सहित अपर पुलिस अधीक्षक पी राम, क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 जंगबहादुर  यादव उपस्थित रहे। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक द्वारा जनप्रतिनिधियो द्वारा दिए गए सुझावो व विचारो पर अपेक्षित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जनप्रतिनिधियो के सुझाव, विचार व फीडबैक पुलिस को मिल सके और जनप्रतिनिधियो को पुलिस विभाग के कार्यो व कर्तव्यपालन में आने वाली चुनौतियो के बारे में अवगत कराया जा सके। इससे पुलिस व जनता के बीच की दूरी कम होगी और दोनों साथ मिलकर समाज को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था दे सकेगें।

No comments:

Post a Comment