Monday, January 21, 2019

किसानों की आय दूगुनी करने को संकल्प बद्ध केन्द्र व राज्य सरकार -विधायक पयागपुर

अनूप मिश्रा (NNI Coverage)
पयागपुर (बहराइच) उ0प्र0। सोमवार को पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी द्वारा स्थानीय ब्लॉक परिसर में 80 लाख की लागत से बनने वाले कृषि कल्याण केंद्र का भूमि पूजन कर शिला पट्ट का अनावरण किया गया। इस अवसर पर कृषि भिभाग द्वारा कृषि विनिवेश मेले का भी आयोजन सम्पन्न हुआ ।कार्यक्रम में विधायक प्रत्तिनिधि  निशंक त्रिपाठी सहित तमाम विभागीय अधिकारी , भाजपा पदाधिकारी व क्षेत्रीय कृषक उपस्थित रहे।     
कृषि विभाग द्वारा आयोजित कृषि निवेश मेले में मुख्य अतिथि बिधायक श्री त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि विधायक प्रत्तिनिधि निशंक त्रिपाठी थे। कार्यक्रम में उपस्थित कृषको कोसंबोधित करते हुए विधायक श्री सुभाष ने कहा  कि कृषि कल्याण केंद्र की स्थापना का उद्देश्य कृषको की आय दूनी करना है।इस केंद्र की स्थापना से क्षेत्रीय कृषको को एक ही छत के नीचे बीज ,पेस्टिसाइड्स ,खेती के लिए परामर्श और उनका पंजीकरण की सुबिधा  प्राप्त होगी। इस प्रकार से प्रधान मंत्री श्री मोदी  के द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने का कार्यक्रम भी अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेगा। विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि मोदी और योगी सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है ।उन्होंने कहा कि किसानों को फसल बीज कृषि यंत्रों ,त्रिपाल सौर ऊर्जा तथा कृषि बीमा का लाभ  दिलाकर केंद्र सरकार हर हाल में किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प को पूरा  करेगी। विधायक प्रतिनिधि  निशंक त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि कृषि कल्याण केंद्र का लाभ लेकर क्षेत्रीय कृषक, कृषि कार्य से कम लागत में अधिक लाभ अर्जित कर सकेंगे।उन्होंने कहा कि किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा।कृषि विनिवेश मेले का संचालन उप कृषि निदेशकआर के सिंह ने किया ।इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक शैलेंद्र सिंह व बी पी सिंह ने किसानों को फसल उत्पादन में  कम लागत से अधिक लाभ कमाने के गुर  बताएं। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी एन तिवारी ने  गोमूत्र और गोबर से जैविक खादों की उपयोगिता के बारे में उपस्थित किसानों को समझाते हुए पशुओं के संरक्षण का आग्रह किया। कार्यक्रम के बाद विधायक सुभाष त्रिपाठी द्वारा ब्लाक परिसर में ही 80 लाख की लागत से बनने वाले कृषि कल्याण केंद्र के लिए भूमि पूजन  किया गया। उन्होंने निर्माण स्थल पर लगे शिलापट का अनावरण  किया और कल्याण केंद्र की आधार शिला भी रखी। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता अखिलेश कुमार शुक्ल नवागत खंड विकास अधिकारी शोभाराम मिश्र, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम मनोहर सिंह पप्पू ,भाजपा मंडल महामंत्री द्वय उमाशंकर तिवारी व विनय वर्मा पूर्व प्रधान ददाऊ शुक्ल ए डी ओ ए जी विपिन कुमार, प्रगतिशील कृषक व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक बलदेव प्रसाद पांडे भाजपा पदाधिकारी दिनेश प्रताप सिंह भाजपा विधान सभा मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ल , शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी ,युवा मोर्चा पयागपुर अध्यक्ष पंकज तिवारी ,बिशेश्वरगंज अध्यक्ष आनंद शुक्ल व  महामंत्री राहुल सोनी सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी ,कार्यकर्ता व क्षेत्र के साथ उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment