Thursday, January 3, 2019

अज्ञात महिला का गन्ने के खेत मे मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

पंकज वर्मा (NNI Coverage)
श्रावस्ती (उ0प्र0) थाना सोनवा  क्षेत्र के ग्राम पंचायत कल्यानपुर के मजरा कठौतिया गांव के गन्ने के खेत में मिला अज्ञात 42 वर्षीय महिला का शव। आसपास के लोग देखते देखते इकठ्ठे हो गए वहीं ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची सोनवा लक्ष्मन नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुधवार की सुबह कठौतिया गांव के बच्चे अपने जानवरों के चारा के लिए गन्ने की हरी पत्तियों को काटने के लिए गए थे जैसे ही खोज राम के खेत में गये की चकमार्ग से सटा हुआ खेत मे 10 मीटर की दूरी पर गन्ने की खेत मे महिला का शव देख कर भाग खडे  हुये, गन्ने में महिला की लाश होने की सूचना ग्राम प्रधान को दी गई ग्राम प्रधान द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी मौके पर थाने की पुलिस और ASP पी राम पहुचे मौके का निरीक्षण कर जांच में जुटे।
महिला का जहाँ शव पड़ा था उसके पास एक लाल झोला व ऊनी साल भी पड़ा था मौके पर पुलिस ने पहुच कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया।

No comments:

Post a Comment