पंकज वर्मा (NNI Coverage)
श्रावस्ती, उ0प्र0। जनपद में 26 वर्षीय बाईक सवार युवक को एक ट्रैक्टर ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी जिस पर युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना श्रावस्ती जिले के थाना कोतवाली भिनगा के भखलापुल के पास का है जहाँ पर ससुराल से घर लौटते समय 26 वर्षीय युवक को एक तेज रफ्तार ट्रक्टर ट्राली ने जोरदार ठोकर मार दी जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी,सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।
दरअसल जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र भिनगा के टड़वा बनकटवा निवासी समीर पुत्र मो0 उमर अपने ससुराल कठौतिया गया हुआ था आज जब वह अपने घर को वापस लौट रहा था तभी भखलापुल के पास तेज रफ्तार से फर्राटा भर रहे एक ट्रैक्टर ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

No comments:
Post a Comment