Monday, January 7, 2019

सामान्य वर्षा से फसलों के बचाव हेतु डीएम ने दी जानकारी

पंकज वर्मा (NNI Coverage)
श्रावस्ती(ब्यूरो) उ0प्र0। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया है कि मौसम विभाग, नेशलन एग्रोमेट एडवाइजरी द्वारा जनपद के समस्त किसान भाईयो को सूचित किया है कि आने वाले दो सप्ताह में उ0प्र0 में सामान्य वर्षा होने की संभावना है। जिलाधिकारी ने किसान भाईयों से अपनी फसलों के बचाव हेतु निम्न सुझाव दिये है। उन्होने बताया कि कृषक रबी फसलों में आवश्यकता के अनुसार सिंचाई करें, देर से बोई जाने वाली गेंहू की प्रजातियों में एच0आई0-1563, डी0बी0डब्लू-1563, डी0बी0डब्लू-16, के0-307, के0-9423, के0-9162, एन0डब्लू-1076, एवं पी0बी0डब्लू0-373 की बुआई के लिए 120 किग्रा0 प्रति हेक्टेयर की दर से बीज का प्रयोग करें। लाईन से लाईन की दूरी 18 से 20 सेमी0 रखी जाये। सरसों की फसल पर एफिड कीट का प्राकोप होने की संभावना है जिसके लिए क्लोरोपाइरीस 20 प्रतिशत ई0सी0 1.0 ली0 प्रति हे0 अथवा मोनोक्रोटोफास 36 प्रतिशत ए0एल0 500 एम0एल0 प्रति हे0 में घोलकर छिड़काव करें। आलू की फसल को पाले एवं कोहरे से बचाव के लिए आवश्यतानुसार सिंचाई की जाय तथा ब्लाइट डिसीज से बचाव हेतु 10 से 15 दिनों के अंतराल पर मैनकोजेब 02 ग्राम प्रति ली0 पानी की दर से घोल बनाकर छिड़काव करें।

No comments:

Post a Comment