कैलाशनाथ राना (NNI Coverage)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। जरवल नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के स्थानांतरण व कार्रवाई की मांग को लेकर कर्मचारी आज सातवें दिन भी धरना प्रदर्शन पर डटे रहे। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है, इससे नाराज कर्मचारियों ने मंगलवार से नगर की साफ-सफाई पानी बिजली व्यवस्था ठप कर दी पानी आपूर्ति ठप होने से नगर के साठ हजार आबादी में त्राहि त्राहि मच गई। अभी तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है,नगरवासियों में काफी अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी व नगर पंचायत कर्मचारियों के बीच चल रहे विवादों से जरवल नगर पंचायत की साफ सफाई पानी व विद्युत व्यवस्था चरमराई। आंदोलित कर्मचारियों ने पूरे नगर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी है इससे जगह-जगह पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।कर्मियों ने नगर में पानी सप्लाई भी बंद कर दिया वाटर सप्लाई ना होने से नगर के साठ हजार आबादी प्रभावित हुई।
प्रदर्शन के दौरान सलाउद्दीन वारसी,इमरान अहमद,फरीद अहमद,शाहिद खान,नसीम अहमद जुग्गन मुकीम अहमद ओंकार प्रसाद,अजय,विजय वर्मा मालती देवी आज मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment