Friday, January 25, 2019

टीका लगने से नौनिहाल की मृत्यु, सदमे में परिवार

मोहित सोनी (NNI Coverage)
बलहा, बहराइच (उ0प्र0)। रुपईडीहा थाना के जिगरिया गांव में रूबेला का टीका लगने से  आयुष शर्मा  उम्र 5 माह पुत्र कन्हैयालाल शर्मा निवासी जिगरिया थाना रुपईडीहा की मृत्यु हो गई इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना पर आई पुलिस ने परिजनों से तहरीर लेकर बच्चे का शव पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर मन्ना पाठक के मजरे बड़हिनपुरवा जिगरिया मे 23 जनवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा के स्वास्थ्य टीम ने प्राथमिक विद्यालय में पेंटा सेकंड-चार बीमारियों  डिफ्थीरिया,टेटनेस ,काली खांसी , पीलिया का टीका लगाया था। प्राथमिक विद्यालय जिगरिया में स्वास्थ्य शरदा की टीम टीका लगाने आई थी का टीकाकरण किया था टीका लगने के 3 घंटे बाद बच्चे को बेहोशी आने लगी परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दिया लेकिन कोई भी कर्मचारी मौके तक नहीं पहुंचा शाम 6:30 बजे शर्मा की मृत्यु हो गई परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्चित श्रीवास्तव को फोन किया। क्या कि वह दो-तीन दिन से बिना किसी सूचना के ड्यूटी से गायब हैं। सूचना पर आई पुलिस ने अभिभावकों का तहरीर लेकर के शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेज दिया घटना के कई घंटे बाद तक स्वास्थ्य टीम गांव तक नहीं पहुंची थी अभिभावकों ने बताया कि है कि चिकित्सा अधिकारी के निरंतर गायब रहने से स्वास्थ अधिकारी अपने   मनमानी ढंग से काम करते हैं
तथा स्वयं इंजेक्शन न लगाकर अपने अधीनस्थ से इंजेक्शन लगाते रहते हैं इसी प्रकार से अपना काम अपने सहयोगी से करवाती रहती है जिससे आए दिन कोई न कोई घटनाएं घटती रहती हैं जिला अपराध निरोधक समिति के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार साहू तथा विकास खंड प्रभारी अशोक पाठक ने जिलाधिकारी से भ्रष्ट, अधिकारी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment