Saturday, January 12, 2019

रैनबसेरे का एसडीएम ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं के लिये दिया निर्देश

कैलाशनाथ राना (NNI Coverage)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। ठंड से बचाव के मद्देनजर  तहसील प्रशासन की ओर से बनवाये गये अस्थायी रैन बसेरे का एसडीएम पंकज कुमार ने निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओ को और चुस्त दुरुस्त बनाये रखने लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
शुक्रवार की शाम एसडीएम श्री कुमार ने कैसरगंज बसस्टाप के निकट बने अस्थाई रैन बसेरे का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले आगंतुक रजिस्टर का निरीक्षण किया तो पता चला कि लगभग पचास यात्री व राहगीर अभी तक रैन बसेरे मे रूक चुके है। उन्होंने आगंतुक रजिस्टर मे लिखे मोबाइल नम्बर मिला कर इसकी पुष्टि भी की। उन्होंने रैन बसेरे मे कम्बलो की संख्या और बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा रैन बसेरे मे रूकने वाले प्रत्येक व्यक्ति का नाम पता व मोबाइल नम्बर जरूर रजिस्टर मे नोट कर लें। उन्होंने कहा रैन बसेरे मे बेहतर व्यवस्थाये सुनिश्चित करे।
एसडीएम ने बताया कैसरगंज कस्बे मे बने इस अस्थाई रैन बसेरे में राहगीरों के बैठने व लेटने की व्यवस्था की गई है। वहां चारपाई कंबल व दरा आदि की व्यवस्था है।

No comments:

Post a Comment