अनूप मिश्रा (NNI Coverage)
पयागपुर/विशेश्वरगंज (बहराइच)। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बिशेश्वरगंज प्रथम में बच्चों को भोजन के समय भी शिक्षा दी जा रही है, जी हाँ जहाँ एक तरफ अध्यापक भोजन के समय शिक्षण कार्य को स्थगित कर देतें हैं। वहीं प्राथमिक विद्यालय बिशेश्वरगंज प्रथम में इससे इतर कार्य हो रहा है। यहाँ बच्चों के साथ-साथ शिक्षक भी भोजन के समय एक पंक्ति में बैठते हैं और बच्चों को भोजन से पहले गीत, कविता सामान्य ज्ञान गणेश वंदना स्वदेश वंदना के साथ-साथ भोजन मंत्र के पश्चात सामूहिक भोजन ग्रहण कराया जाता है।
विद्यालय के प्रधानअध्यापक विजय नरेश तिवारी ने बताया कि विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था से क्षेत्र के अभिभावक बहुत प्रसन्न है। लोग प्राइवेट विद्यालय से अपने बच्चों का नाम कटवाकर अपने बच्चों का नामांकन करवा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि हम अभिभावकों की उम्मीदों पर खरा उतर सकें और बच्चों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था मुहैया करवा सकें, विद्यालय के सहयोगी शिक्षक भी अपनी जिम्मेदारी पूरी तन्मयता से निभा रहे हैं।

No comments:
Post a Comment