Friday, January 11, 2019

गला काटकर की गयी निर्मम हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

दिवाकर श्रीवास्तव/ध्यान प्रकाश (NNI Coverage)
बहराइच (उ0प्र0) जनपद के रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुलसीपुर में 7 जनवरी की रात गुलाम रसूल उर्फ़ कल्लू की चाकू से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गयी थी जिसके संबंध में रुपईडीहा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 8/2019 भारतीय दंड विधान की धारा 302 के तहत दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक बहराइच डॉ0 गौरव ग्रोवर, अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र सिंह व पुलिस उपाधीक्षक विजय प्रताप सिंह द्वारा क्षेत्र में हुई हत्या के वांछित अभियुक्तों की गिरफ़्तारी के निर्देश के क्रम में आदर्श थाना रुपईडीहा के प्रभारी निरीक्षक मधुप नाथ मिश्रा की गठित टीम ने अभियुक्त जाकिर पुत्र ननकू, इसरार उर्फ़ जुम्मन पुत्र शहादत उर्फ़ कोइली शेख निवासी तुलसीपुर रुपईडीहा को नानपारा रुपईडीहा रोड पर SSB कैम्प के उत्तरी सिरे से ग्राम मधुवन को जाने वाले मार्ग के मोड़ पर गिरफ्तार किया। नानपारा कोतवाली में खुलासा करते हुये अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद में हुई उक्त घटना के वांछित अभियुक्त जाकिर के निशादेही पर ग्राम तुलसीपुर से घटना स्थल को जाने वाले रास्ते से पूर्व की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते के दक्षिण तरफ स्थित तैय्यब अली के गन्ने के खेत के किनारे लगे मूजा में छिपाकर रखा गया आला कत्ल चाकू तथा मृतक का मोबाइल बरामद किया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर धारा 302, 34/201 भारतीय दंड विधान व 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेजा गया।

No comments:

Post a Comment