पंकज वर्मा (NNI Coverage)
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिले में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को किया गया जागरूक।
श्रावस्ती(ब्यूरो) उ0प्र0। भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार जिले में मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मुख्य जन जागरूकता का भव्य कार्यक्रम जूनियर हाईस्कूल भिनगा में आयोजित किया गया इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीणा ने माॅ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और इस अवसर पर अलक्षेन्द्र इटर कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वन्दना का बेहतर प्रस्तुतीकरण किया।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम के दौरान अपने सम्बोधन में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि भारत एक गणतांत्रिक देश है एक गणतांत्रिक देश में चुनाव के दौरान मत देना सबसे अहम होता है। गणतंत्र एक यज्ञ की तरह होता है जिसमें मतों यानि वोटों की आहुति बेहद अहम मानी जाती है। इसलिए हर मतदाताओं को बिना प्रलोभन की लोकतंत्र की व्यवस्था के मजबूती के लिए सही प्रत्याशियों को वोट देने के लिए अपने विवेक से निर्णय लेकर मतदान करना चाहिए। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बेहतर कार्य करने वाले बी0एल0ओ0 क्रमशः मो0 उस्मान, विजय बहादुर, पवन वर्मा, प्रमोद कुमार सिंह, संगीता सिद्धार्थ, अनिल कुमार त्रिपाठी, हरिद्वार सिंह को तथा सुपरवाइजर अशोक कुमार पाठक को जिला मजिस्ट्रेट ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस अवसर पर ही जूनियर हाईस्कूल भिनगा में उपस्थित विभिन्न अधिकारियों/कर्मचारियों ,शैक्षिक संस्थानों के अध्यापक/अध्यापिकायें, छात्र/छात्राओं एंव उपस्थित नागरिक गणों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर यह शपथ लिया गया कि हम लोग मतदान दिवस के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और आस पड़ोस के लोगो को मतदान के लिये प्रेरित कर उनका मतदान अवश्य करवायेंगे। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्राओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता एंव रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन बेसिक शिक्षा के जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय ने किया।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी योगानन्द पाण्डेय, उप जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग, तहसीलदार राज कुमार पाण्डेय, सहित अध्यापक/अध्यापिकाएं एवं स्कूली छात्र-छात्राएं एंव भारी जन समूह उपस्थित रहा।

No comments:
Post a Comment