Saturday, January 5, 2019

झूठी रिपोर्ट लगाने पर सम्बन्धित लेखपाल का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश

पंकज वर्मा (NNI Coverage)
निस्तारण रिपोर्ट में शिकायतकर्ता का मो0न0 लिखना सुनिश्चित करें।
श्रावस्ती(ब्यूरो) उ0प्र0। समाधान दिवस/थाना दिवस में शिकायतों की जमीनी हकीकत जानने के उद्देश्य से जिलाधिकारी दीपक मीणा एवं पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने सर्व प्रथम थाना इकौना में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे, सर्वप्रथम समाधान दिवस पंजिका का निरीक्षण किया जिसमें निस्तारित की गई शिकायतों में शिकायत कर्ता का मोबाइल नम्बर दर्ज नही है यदि दर्ज है तो वह नम्बर गलत बताया जाता है या तो बन्द जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताते हुए वंही पर उपस्थित थानाध्यक्ष को कड़ी फटकार लगाई तथा सभी लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिया कि शिकायत का निस्तारण करने के उपरान्त शिकायतकर्ता का मोबाइल नम्बर/हस्ताक्षर तथा दो गवाहों के मोबाइल नम्बर/हस्ताक्षर जरूर अकिंत करें जिससे शिकायतकर्ता से बात कर की निस्तारित की गई शिकायत के गुणवत्ता की जांच हो सके। निस्तारित की गई शिकायतों की निस्तारण रिपोर्ट को लूट पेपर पर रखे हुए थे परन्तु उनको कई बार निर्देश देने के बावजूद भी फाइल में नही रखा गया है।
        इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समाधान दिवस/थाना दिवस के निस्तारित शिकायतो का परीक्षण करते हुए थाना इकौना के ग्राम0 मलौना खसियारी राम कुमार पुत्र वलभद्र द्वारा चकमार्ग की पैमाइस कराने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था उसके शिकायत के निस्तारण के सम्बंध में शिकायतकर्ता से बात की जिस पर शिकायतकर्ता ने किसी भी अधिकारी द्वारा न आने की बात कही। वंही पर उपस्थित लेखपाल राघव प्रसाद से प्रकरण के सम्बन्ध में पूछा गया जिस पर लेखपाल द्वारा पैमाइस करने की झूटी रिपोर्ट लगाई जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित लेखपाल को एडवरसेन्ट्री देने के साथ ही अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने तहसील इकौना के अन्तर्गत मिश्री पुरवा निवासी मालिक राम ने एक माह पूर्व शिकायत दर्ज कराई थी जिसकी रिपोर्ट अभी तक नही आई जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई तथा वंही पर उपस्थित तहसीलदार इकौना को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों को समयान्तर्गत निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।
      तदोपरान्त जिलाधिकारी ने थाना गिलौला में समाधान दिवस पर भी पहुंचे तथा लम्बित शिकायतो की समीक्षा करते हुए तुरन्त निस्तारण के आदेश दिये। साथ ही उन्होने सभी राजस्व निरीक्षक तथा लेखपाल को निर्देश दिया कि जमीनी विवाद को पूरी तरह से निस्तारण कर हकदार को कब्जा दिलाया जाए यदि अतिक्रमण कारियों द्वारा दोबारा कब्जा किया जाता है तो उन पर एफआईआर दर्ज कराया जाये।
       जिलाधिकारी ने पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस/थाना दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण मौके पर जाकर किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रो में टीम बनाकर थाना दिवसो में प्रप्त शिकायतो का निस्तारण पुलिस के सहयोग से करें और इसमें कोई लापरवाही न बरती जाये।
      इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने समस्त थाना प्रभारियो को निर्देश दिया कि थाना दिवसो में प्राप्त शिकायतो का निस्तारण राजस्व कर्मचारियों के साथ मिलकर प्राथमिकता के आधार पर करें।
     इस अवसर पर थानाध्यक्ष, राजस्व निरीक्षकगण, लेखपालगण सहित फरियादीगण उपस्थित रहे।
     तदोपरान्त जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विकासखण्ड इकौना में प्रस्तावित किसान कल्याण केन्द्र का निरीक्षण किया तथा जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया। ब्लाक परिसर में साफ-सफाई न होने पर खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि साफ सफाई की व्यवस्था दुरूस्त करें।

No comments:

Post a Comment