Thursday, January 17, 2019

मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार

अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage)
*लगभग 6 लाख कीमत की अवैध स्मैक व 560000 नगद बरामद*
बहराइच, उ0प्र0। पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर द्वारा अपराध के रोकथाम एवं अपराधियों तथा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालो की गिरफ्तारी  के सम्बन्ध में दिये गये कड़े दिशा- निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रवीन्द्र प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण व अपर पुलिस अधीक्षक नगर अजय प्रताप व क्षेत्राधिकारी नगर अरुण चन्द्र के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दरगाह शरीफ अफसर परवेज व स्वाट टीम प्रभारी जय नारायण शुक्ला की संयुक्त टीम द्वारा उनके कुशल नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा दिनांक 16/01/2019 को मुखबिर खास की सूचना पर चुंगी नाका से बहराइच रेलवे स्टेशन को घीडिया बजाज वर्कशाप के सामने से जाने वाली गिट्टी मार्ग पर 100 मीटर स्टेशन की तरफ संदिग्ध अवस्था मे खड़े अवैध स्मैक की तस्करी करने वाले अंतर्जनपदीय शातिर तस्करों को घेरने पर भागने के दौरान 01 अभियुक्त को टार्च की रोशनी में आवश्यक बल प्रयोग समय करीब रात्रि 01:00 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। उसके पास स्मैक होने  की सूचना पर उनकी सहमति से  सहमति पत्र तैयार कराकर जामा तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से पोटली में 80 ग्राम अवैध स्मैक, एवं स्मैक की बिक्री से प्राप्त व स्मैक खरीदने हेतु एक झोले में रखे 560000/- रुपये( पांच लाख साठ हजार रुपये) नगद व 01 मोबाइल बरामद हुआ।  बरामद स्मैक को सीलसर्वमुहर कर  नमूना मोहर तैयार  किया गया। फर्द मौके पर तैयार कर सभी के अलामात बनवाए गये। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर, माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया।

No comments:

Post a Comment