Saturday, January 19, 2019

विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, विविध विषयों पर दी गयी जानकारी

पंकज वर्मा (NNI Coverage)
श्रावस्ती(ब्यूरो) उ0प्र0। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेश के अनुपालन में तथा माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश अरविन्द जी के निर्देशन में दिनांक 19.01.2019 को विधिक साक्षरता शिविर विषय ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एवं महिला अधिकार तथा बाल अधिकार व पैरा लीगल वालेटियर्स को अपने कर्तव्य निर्वहन हेतु विधिक जानकारी ‘‘ आदि विषयों पर सुबह समय 11.00 बजे से स्थान - तहसील सभागार ,भिनगा, जनपद श्रावस्ती में आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री शैलेश पाण्डेय , सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती के द्वारा  किया गया।
उक्त कार्यक्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रावस्ती श्री शैलेश पाण्डेय ने  महिलाओं को देश की तरक्की की रीढ़ बताते हुए कहा कि बिना उनकी दशा सुधरे किसी भी देश का विकास नहीं हो सकता उन्होने कहा कि यदि कोई व्यक्ति नाबालिग बच्चो के  प्रति बुरी नियत से दुव्र्यवहार अपनाता है तो ऐसी स्थिति में बुरी नियत रखने वाले व्यक्ति को दंडित करने के लिए पोक्सो एक्ट मौजूद है, जो पीड़िता को न्याय दिलाता है।  उन्होंने महिला के गर्भधारण पूर्व और पूर्व निदान  तकनीक लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम 1994 (पी0सी0एन0डी0टी0) अधिनियम के बारे मे जानकारी दी। घरेलू हिंसा, महिला अधिकार एवं बाल अधिकार  के बारे में चर्चा की। उपस्थित पैरालीगल वालेटियर्स को जनसामान्य मे शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओ को प्रचारित करने के बारे मे बताया तथा उनकी समस्याओ को डोर टू डोर कम्पेन कराकर सम्बिन्धत विभागो को भेजने को कहा।
उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता राम उजागर मिश्रा ने शासन द्वारा बेटियों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा कहा कि बेटियों का हक भी राजस्व विधियों में बेटों के बराबर है। उन्होने महिलाओं के अधिकारो के बाबत राजस्व विधि में दिए गये प्रावधानों की चर्चा की।
उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता  श्री दिनेश कुमार पाण्डेय वरि0 अधि0 ने महिला अधिकार व सशक्तिकरण के बारे मेें बताया।
उक्त कार्यक्रम में श्री रामचन्द्र वर्मा, वरि0 अधि0 ने उपस्थित छात्राओं एवं महिलाओं को समाज का आधार बताते हुऐ भारतीय संविधान के परिपे्रक्ष्य में महिलाओं तथा बालिकाओं, बालको के अधिकार के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं मानवता का पाठ पढ़ाया।
उक्त कार्यक्रम में  श्री बदलू राम शुक्ल वरि0 अधि0 ने कहा कि एक बेटी के पढ़ने से दो परिवार शिक्षित होते है, बेटियां बेटों से किसी भी मायने में कम नहीं है। हम प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि बेटियों को पढ़ायें व उनका भरण पोषण बेटों के समान करें।
उक्त कार्यक्रम में श्री दयाराम, ब्रम्हवादिनी शुक्ला,सुरेन्द्र कुमार लिपिकगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रावस्ती आदि मौजूद थे। उक्त कार्यक्रम का संचाालन श्री विष्णु दत्त अस्थाना ने किया। इस अवसर पर पैरालीगल  वालेटियर जी0पी0 मधुकर ,पवन कुमार वर्मा अमर चन्द वर्मा, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, रजनीश मिश्रा, रेनू देवी, जयन्ती मिश्रा, सुमन तिवारी, ज्योती सिंह, शफीमुननिशा, विमला देवी, माला शर्मा, निकहत सलीम, सीता मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment