Saturday, January 19, 2019

अभियान चला कर स्कूली वाहन पर कसा शिकंजा

अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage)
बहराइच (उ0प्र0)। परिवहन विभाग ने अनफिट स्कूली बसों कारों व अन्य वाहनों पर शिंकजा कसने की तैयारी कर ली है। स्कूली वाहनों के लिए निर्धारित नियमों का उल्लंघन पर न सिर्फ कड़ी कार्रवाई होगी बल्कि जांच के दौरान अनफिट पाई जाने वाली बसों को जब्त करने की भी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए 23 जनवरी तक अभियान चलाया जाएगा।
जनपद में बच्चों की जान से खिलवाड़ करने वाले स्कूली वाहनों का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है। पूरे जिले में बड़ी संख्या में निजी स्कूलों के वाहनों से छात्र- छात्राएं प्रतिदिन स्कूल आते जाते हैं। वाहनों का संचालन मानकों के अनुरूप न होने से बच्चों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी तरह अन्य डग्गामार वाहनों द्वारा भी यात्रियों को ढोया जा रहा है। शनिवार  को उप निरीक्षक सूरज कुमार कांस्टेबल इन्द्र कुमार झा व धर्मेंद्र सिहं के साथ सामान्य जांच के अलावा स्कूली वाहनों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान  वाहनों की जांच की गई ।  गाड़ियों के चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। जिसमे गैस से संचालित गाड़ीया भी शामिल हैं। उप निरीक्षक ने बताया कि मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment