Thursday, January 10, 2019

दिन दहाड़े गोली मारी, बाइक सवार दो युवकों की मौत

ब्रम्हपाल सिंह यादव (NNI Coverage)
पीलीभीत, उ0प्र0। उ0प्र0 में योगी सरकार बनने के बाद भी हत्याए रुकने का नाम नही ले रही है,कही जेल में तो कही घरो रास्तो में आदमी सुरक्षित नही है,ऐसे में सरकार पर सुरक्षा को लेकर बड़े सबाल खड़े होते नजर आ रहे है, ऐसा ही ताजा मामला यूपी के जनपद पीलीभीत का है,पूरनपुर से अपने निजी काम से घर वापस आते वक्त दो बाईक सवारो को वैगनआर पर सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े हाइवे पर गोली मार दी जिससे भाजपा नेता शिवराम यादव 35 वर्षीय एव अतुल श्रीवास्तव 18 वर्षीय तहसील कलीनगर के थाना माधोटांडा निवासी धरमंगतपुर सहित दोनों युवकों की मौत हो गई,जबकि पूरनपुर पुलिस घटना को एक्सीडेंट बताकर मामले को शान्त करने में लगी रही,सूचना पर परिजनों ने जब पुलिस का कड़ा विरोध करना शुरू किया,तो परिजनों की तहरीर के आधार पर गांव के ही दबंग ग्राम प्रधान वसीम उल्ला खान सहित उसके अन्य तीन साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है,लेकिन कातिल अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है,मामला दो समुदाय का होने के कारण भारी मात्रा में पुलिस एवं पीएसी तैनात कर गांव छावनी में तबदील कर दिया गया है। पुलिस ने मृतकों के दोनों शवो को कब्जे  मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दििया है।

No comments:

Post a Comment