Monday, January 21, 2019

गड़ासे से काटकर देवर ने कर दी भाभी की हत्या

कैलाशनाथ राना (NNI Coverage)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। कैसरगंज थाना क्षेत्र के बदरोली गांव के भिखारी सिंह पुरवा में आज सुबह सासुर व देवर ने मिलकर गन्ना काटने वाले गंडासे से बर्तन धो रही बहु की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका मंजू सिंह पत्नी राजिंदर सिंह 45वर्ष आज सुबह द्वार पर बर्तन धो रही थी कि जमीनी विवाद को लेकर महिला की हत्या कर दी गई महिला के पति राजिंदर सिंह ने बताया सुबह खेत सौच को गए थे वापस आकर देखा तो पत्नी मरी पड़ी है हमने हमने किसी को वार करते नही देखा मगर पिता भिखारी सिंह  और भाई अमरनाथ सिंह की घर पर मौजूदगी दर्षाती है कि हत्या इन्ही ने की है मौके पर पहुचे एसओ कैसरगंज ने सशुर को गिरफ्तार कर लास को थाने ले गए एक माह पूर्व महिला के बेटे व पोते की इलाहाबाद सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है कुल का चिराग बुझ गया मौके पर कैसरगंज व फखरपुर एसओ संजय सिंह के साथ भारी पुलिसबल मौजूद रही।

No comments:

Post a Comment