पंकज वर्मा (NNI Coverage)
श्रावस्ती(ब्यूरो) उ0प्र0। नियत्रंक प्राधिकारी अध्यक्ष विनियमित क्षेत्र श्रावस्ती बोर्ड के अध्यक्ष/जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विनयमित क्षेत्र बोर्ड की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि विनियमित क्षेत्र के अन्तर्गत बिना नक्शा पास कराये कोई भी भवन निर्माण नही होना चाहिए, यदि इस बात की पुष्टि हुई कि बिना नक्शा पास कराये भवन निर्माण कराया जा रहा है तो निश्चित ही कार्यवायी की जायेगी। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी इकौना को निर्देश दिया कि वियमित क्षेत्र होने के कारण श्रावस्ती में विशेष निगरानी रखी जाये और किसी भी तरीके से अवैध अतिक्रमण न होने पावे इसका विशेष ध्यान रखा जाये। यदि किसी भी व्यक्ति के द्वारा अवैध निर्माण कराया जा रहा है तो निर्माण कार्य को रोका जाये यदि सम्बन्धित निर्माणकर्ता द्वारा कार्य नही रोकवाया जा रहा तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवायी भी सुनिश्चित की जाय।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि विनियमित क्षेत्र श्रावस्ती में ही भगवान गौतम बुद्ध की तपोस्थली है इसलिए वंहा पर साफ-सफाई एवं अन्य जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाय। इसके साथ ही बैठक में कटरा बाईपास चैराहे का सौन्दर्यीकरण कार्य, विनियमित क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम कटरा, राजगढ़, गुलरिहा, खरगूपुर, चक्रभण्डार में स्थित मन्दिरों, मुख्य मार्ग एवं ऐतिहासिक स्थलों पर सोलर लाइट एवं नेमप्लेट लगवाने, फ्लैक्स बोर्ड पर वाल माउन्टेड एल0ई0डी0 लाइट लगार भगवान गौतम बुद्ध के जीवन वृतान्त की वाल पेटिंग का कार्य सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर गहनता से चर्चा हुई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिपू गिरि, अपर जिलाधिकारी योगानन्द पाण्डेय, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी फैजाबाद/देवीपाटन मण्डल बृजपाल सिंह, उप जिलाधिकारी इकौना राजेश कुमार मिश्रा, सहयुक्त नियोजक फैजाबाद, अवर अभियन्ता विनियमित क्षेत्र बहराइच/श्रावस्ती बृजेश कुमार यादव सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment