Sunday, January 6, 2019

बिजली विभाग की लापरवाही के चलते मजदूर की करेंट लगने से हुई मौत

पंकज वर्मा (NNI Coverage)
श्रावस्ती(ब्यूरो) उ0प्र0। जे0ई0 व स्थानीय लाइन मैन की लापरवाही की वजह से आज फिर एक मजदूर की अपनी जान गवानी पड़ी।
आपको बता दे कि जनपद के इकौना थाना क्षेत्र के कटरा बुद्धा इंटर कॉलेज के सामने ठेके पर विद्युत विभाग में काम कर रहे आगरा के मजदूर तार व पिलर लगा रहे थे। तभी किसी कारणवश काम करने के लिए कटरा जे ई से शटडाउन मांगा गया। स्थानीय लाइनमैन शटडाउन दे के आ गया। एक पिलर लगने के बाद मजदूर दूसरे पिलर को लगा रहे थे की तभी किसी ने लाइन चालू कर दी जिसके चलते 3 मजदूर झुलस गए जिसमे से एक मजदूर की इकौना CHC लाया गया जहाँ पर डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया जबकि दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। स्थानीय लाइनमैन ने जेई कटरा से फ़ोन मिला कर पूछा लाइन किसने लगाई। उसके बाद लाइनमैन भी मौके से फरार हो गया।

No comments:

Post a Comment