Sunday, January 27, 2019

फील्ड में न जाने वाले कई अधिकारियों का रूकेगा वेतन-नोडल अधिकारी

पंकज वर्मा (NNI Coverage)
श्रावस्ती(ब्यूरो) उ0प्र0। बार-बार निर्देश देने के बावजूद भी जिल के लगभग 12 अधिकारी ही फील्ड में नियमित जा रहे हैं। जबकि जिले मे लगभग 100 अधिकारियों को फील्ड में जाना है। फील्ड में न जाने वाले अधिकारियों को चिन्हित कर उनसे जवाब तलब करने के उपरान्त वेतन रोकने की कार्यवायी का निर्देश दिया गया है, इसके साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में फिसड्डी अधिकारियों का चिन्हीकरण कर कार्यवाही हेतु शासन को लिखा जाये।
            उक्त निर्देश तहसील इकौना सभागार में विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करने के दौरान जनपद के नोडल अधिकारी/प्रदेश के प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण के0 राम मोहन राव ने दिया है। उन्होने जोर देते हुए कहा है कि अब विभागीय कार्यों में उदासीन अधिकारियों को बख्शा नही जायेगा, उनको चिन्हित करके कडी कार्यवायी की जायेगी। बैठक में नोडल अधिकारी ने ही अधिशाषी अभियन्ता जल निगम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, सहायक अभियन्ता लोक निर्माण विभाग की भ्रमण डायरी तलब किया तो हकीकत सामने आ गई क्योकिं किसी भी अधिकारी ने न तो अपनी डायरी ढंग से मेनटेन किया था और न ही निरीक्षण आख्या बनाई थी इस पर उन्होने गहरी नाराजगी जताते हुए सभी व्यवस्थाओं को ढर्रे पर लाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया है। उन्होने यह भी अल्टीमेटम दिया कि बार-बार निर्देश देने के बाद जो अधिकारी ढंग से कार्य नही कर रहे हैं तो उनका वेतन रोका जाए तथा शासन को कार्यवायी हेतु पत्र बेझिझक प्रेषित किया जाए।
             बाल विकास एवं पुष्टाहार की समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी ने बताया है कि प्रदेश सरकार ने आंगनवाडी कार्यकत्रियों को मोबाइल उपलब्ध कराया है जिस पर आगंनवाडी केन्द्र में बच्चों की उपस्थिति, दिये जाने वाले पुष्टाहार सहित अन्य बिन्दुओं को भर कर प्रत्येक दिवस भेजना होता है जिस पर ज्ञात हुआ कि अभी तक सभी आंगनवाडी कार्यकत्रियों द्वारा कार्य नही किया जा रहा है जिस पर गहरी नाराजगी जताई, जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी आंगनवाडी कार्यकत्रियों का एक व्हाट्सअप ग्रुप बनाये तथा आंगनबाडी केन्द्र खुलते ही पहली फोटो आंगनाडी कार्यकत्री/सहायिका/बच्चों के साथ पूर्वान्ह क्रमशः 10ः30 बजे, 12ः00 बजे, 02ः00 बजे प्रतिदिन भेजना सुनिश्चित कराया जाये इसके साथ ही बच्चों को दिया जाने वाला खाद्य सामग्री भी मीनू के अनुसार ही उपलब्ध कराया जाए। बैठक में शान्ति व्यवस्था की समीक्षा के दौरान उन्होने अपर पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है कि जनपद के कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में महिला पुलिस अधिकारियों/महिला कास्टेंबुल को टीम बनाकर सादी वर्दी में भेजा जाये तथा वे अध्ययनरत छात्राओं से भी उनका कुशल क्षेम लेते रहे।
          नोडल अधिकारी ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि वे अपना विभागीय ट्विटर एकाउण्ड बना ले तथा प्रत्येक दिन की होने विभागीय गतिविधियों का सम्बन्धित विभाग के साथ ट्वीट कर प्रेषित करें।
          बैठक का संचालन जिलाधिकारी दीपक मीणा ने किया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय, अपर पुलिस अधीक्षक पी0 राम, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन, जिला आबकारी अधिकारी प्रेम सागर सहित तमाम विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment