Wednesday, January 23, 2019

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage)
बहराइच, उ0प्र0। थाना राम गांव क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। सोमवार को तकरीबन 4.30 बजे अपराह्न रामगांव थाना क्षेत्र के मलुआ भकुरहा गांव के निकट खेत के किनारे चकरोड पर जा रहे साइकिल सवार युवक की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। उम्र तकरीबन 35 वर्ष, कद काठी औसतन, हाथ मे भरत महतो लिखा हुआ है। ओम का निशान भी बना हुआ है। नील रंग का स्वेटर पहने हुए है। मृतक के साइकिल पर शहद का डिब्बा बंधा है। पहचान नहीं हो सकी है। थाना अध्यक्ष राम गांव ब्रह्मानंद सिंह 9454402983 द्वारा आमजन से मृतक के बारे में जानकारी मांगी गयी है।

No comments:

Post a Comment