Thursday, January 17, 2019

बांध बनाओ अस्तित्व बचाओ के तहत आयोजित हुई महागोष्ठी

कैलाशनाथ राना (NNI Coverage)
*कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के चुनाव क्षेत्र में नही मनाया गया खिचड़ी का त्यौहार आगे करेंगे चुनाव का बहिष्कार*
जरवल/कैसरगंज (बहराइच) उ0प्र0। जनपद के फखरपुर ब्लॉक क्षेत्र के मंझारा तौकली के 11सौ रेती में संघर्ष सेवा समिति के बैनर तले महा संक्रांति के पर्व पर किशन धारी यादव की अध्यक्ष अध्यक्षता में खिचड़ी पर्व का बहिष्कार कर अस्त्तित्व  बचाओ ठोकर बनाओ की बैठक की गई जिसमें संघर्ष समिति के 500 कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण मौजूद रहे बैठक में ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि यदि अंतिम जनवरी माह तक ठोकर बनाने का काम शुरू नहीं हुआ तो समिति एवं क्षेत्र की परेशान जनता शासन प्रशासन तक अपनी बात रखते हुए शालीनता से हम सब भूख हड़ताल करेंगे तथा आवश्यकता पड़ी तो चुनाव का बहिष्कार करेंगे और अपने अस्तित्व के लिए आंदोलन भी करेंगे जिसका उत्तरदायित्व शासन प्रशासन का ही होगा सेवा समिति के प्रवक्ता सुरेश कुमार ने बताया बिरजा पकड़िया रोहित पुरवा भिरगू पुरवा देवनाथ पुरवा बलराज पुरवा 11 शो रेती मल्हन पुरवा चंद्रदेव पुरवा जगन्नाथ महतो पुरवा आदि गांव घाघरा की कटान से पीड़ित हैं अब तक गुलाब पुरवा हरिजन बस्ती गुडियन पुरवा समेत हजारों की आबादी वाले गांव घाघरा में समाहित हो चुके हैं ना ही ठोकर बनाने का कोई उचित कदम उठाया गया है ना ही कटान पीड़ितों का जिनके घर खेत कट गया है कोई मुआवजा दिया गया लोग अपनी किस्मत को कोस रहे हैं शासन प्रशासन द्वारा कोई मदद नहीं मिली मजबूरी में हम लोगों को यह कदम उठाना पड़ा है समित अध्यक्ष अशोक कुमार निषाद ने बताया कैबिनेट मंत्री से लेकर जिला अधिकारी तक गांव को बचाने का ज्ञापन सौंप चुके हैं बावजूद इसके आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई कृष्ण मुरारी लक्ष्मी नारायण निषाद अवधेश कुमार राजभर चंद्र माधव निषाद कृष्णकांत गुप्ता रामपाल निषाद संदीप कुमार निषाद धर्मेंद्र चौहान राणा प्रताप चौहान संतराम गौतम भवन लाल निषाद अनिल राजभर सुरेश कुमार गांव बृजेश यादव अंगद कुमार निषाद कमलेश चौहान संतलाल निषाद आदि ग्रामीणों ने आने वाले लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का संकल्प लिया और अपनी सूत्रीय मांग को उपजिलाधिकारी कैसरगंज पंकज कुमार को कल देने को कहा जिसमें दर्शाया गया है बांध नहीं तो वोट नहीं हम लोगों का अस्तित्व खतरे में है 45 हजार की आबादी के घाघरा के मुहाने परआ गई है इस बार अगर समय रहते कोई उचित कदम नही उठाए गए तो बचे हुए गावो का भी अस्तित्व खत्म हो जायेगा इस लिए हम सब ने मिलकर चुनाव बहिस्कार का निर्णय लिया है और खिचड़ी भोज का बहिष्कार कर रहे है इस मौके पर दर्जनों गांवों के लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment