दीपक पटेल (NNI Coverage)
मुर्तिहा रेंज व एसएसबी की संयुक्त अभियान के दौरान मिली सफलता।
मौके पर लकड़ी काटने वाला आरा, तथा साखू की बेशकीमती लकड़ी बरामद।
मिहींपुरवा (बहराइच) - कर्तनियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मुर्तिहा वन रेंज अन्तर्गत भारत नेपाल सीमा के करीब एसएसबी व वन टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को साखू की बेशकीमती लकड़ी काटते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
मुखबिर की अोर से वन विभाग को नेपाल बार्डर पर कुछ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर एसएसबी के इंसपेक्टर दीपक राजेश्वरी से सम्पर्क कर वन टीम गठित की गयी।
एसएसबी व वन टीम के जवानो नेपाल बार्डर से कुछ दूर पहले मुर्तिहा रेंज के वन बीट 21 में नाकाबंदी कर गश्त करने लगे। शनिवार को सुबह करीब 4 बजे जवानो को घने जंगल में एक व्यक्ति पेड़ काटता दिखा। जिसे जवानो ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया।
वन क्षेत्राधिकारी मुर्तिहा रामशंकर ने बताया कि पकड़े गया व्यक्ति मुकेश कुमार पुत्र राम सुर्दशन सिंह मुर्तिहा कोतवाली अंर्तगत मंझाव गांव का निवासी है उसके पास से दो बोटा साखू की लकड़ी व आरा बरामद किया गया है। उन्होने बताया कि पकड़े गये व्यक्ति पर सम्बंधित धाराअो में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। गिरफ्तारी टीम में वन क्षेत्राधिकारी मूर्तिहा राम शंकर एसएसबी के इंस्पेक्टर दीपक राजेश्वरी एसआई मंटू अराव, जवान सुनील अराव, अब्दुल अजीज़, लालू विनोद, प्रवीण कुमार, भूपेंद्र कुमार मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment