Sunday, January 27, 2019

किसान जागरूकता सम्मेलन व समरसता भोज में उमड़ा जनसैलाब

बलराम दास/आकाश कनौजिया (NNI Coverage)
बाराबंकी/रामनगर, उ0प्र0। रामनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी *यूनियन इंटर कॉलेज के मैदान में सून्य लागत जीरो बजट खेती के संदर्भ में किसान जागरूकता सम्मेलन एवं समरसता भोज का भव्य आयोजन* किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बाराबंकी *सांसद प्रियंका सिंह रावत ने किसानों को संबोधित करते हुए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की उपलब्धियों एक एक करके  बताया* उन्होंने कहा कि भारत में *हरित क्रांति के नाम पर अंधाधुंध रासायनिक उर्वरकों हानिकारक कीटनाशकों हाइब्रिड बीजों एवं अधिकाधिक भूजल उपयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति उत्पादन भूजल स्तर और मानव स्वास्थ्य में निरंतर गिरावट आई है। किसान की बढ़ती लागत बाजार पर निर्भरता के कारण खेती छोड़ रहे हैं और आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहे* हैं। वर्तमान समय आवश्यकता है ऐसी कृषि पद्धति की जिसमें किसानो को बार-बार बाजार न जाना पड़े। उत्पादन ना घटे खेत उपजाऊ बने रहे तथा मानव रोगी न बने इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आज किसान जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। *सरकार द्वारा चलाई जा रही उज्ज्वला योजना आवास योजना शौचालय योजना अटल पेंशन योजना बीमा योजना के अलावा अन्य कई योजनाओं को बृहद रूप से किसानों को बताया*। सम्मेलन में पूर्व *मंत्री संग्राम सिंह वर्मा बाराबंकी चेयरमैन रंजीत श्रीवास्तव विवेकानंद पांडे पूर्व चेयरमैन रामनगर राम शरण पाठक सांसद प्रतिनिधि विनोद मिश्रा दीपू अवस्थी धीरेंद्र वर्मा रामनगर पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ ओपी सिंह रामनगर उप जिलाधिकारी अभय कुमार पांडे* यूनियन इंटर कॉलेज के प्राचार्य दिनेश सिंह पूर्व भाजपा अध्यक्ष बाराबंकी संतोष सिंह *कृषि वैज्ञानिक डॉ भूपेंद्र मौर्य डॉ विनोद श्रीवास्तव डॉ महीप मिश्रा* भाजपा नेता बाल मणि मुकुंद गुप्ता भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त *जिला एवं ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता महिला मोर्चा से मनीषा गुप्ता समाजसेवी देवेंद्र मौर्य* के अतिरिक्त क्षेत्र के सम्मानित नागरिक गण एवं रामनगर *कोतवाली प्रभारी  शिवाजी सिंह अपने दल बल के साथ उपस्थित रहे*। कार्यक्रम का सफल *संचालन डॉ संजय तिवारी ने किया*। कार्यक्रम का सफल आयोजन भाजपा *कार्यकर्ता राजेश वर्मा बाल कृष्ण मिश्रा वैभव मिश्रा शिव स्वामी वर्मा चंदन मिश्रा आशीष वर्मा* ने किया। कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव तक मोदी योगी के नारे पंडाल में गूंजते रहे।

No comments:

Post a Comment