Monday, January 28, 2019

प्राथमिक विद्यालय जल मग्न होने के कारण विद्यालय में बहुत बड़ी समस्या

अनुराग सोनी (NNI Coverage)
बलहा/बहराइच, उ0प्र0। उत्तर प्रदेश के बहराइच ग्राम लखैया वि.ख.नवाबगंज के प्रा0 वि0 लखैय्या में जल जमाव होने के कारण विद्यालय मे बहुत बड़ी समस्या है। प्रा0 वि0 का भवन बहुत ही जर्जर है, कभी भी भवन गिर सकता है, जिसके कारण कोई भी अप्रिय घटना कभी भी घटित हो सकती है। जिसका जिम्मेदार कौन होगा।
जबकि इसी प्रा0 वि0 लखैया मे ही ग्रा0 प0 लखैय्या का चुनाव लोक सभा व विधान सभा व ग्राम पंचायत का सम्पन कराया जाता है, और लोक सभा का चुनाव भी नजदीक है।
उक्त समस्या के बारे मे कई बार प्रधान व सचिव तथा उच्च अधिकारियो को गाँव के लोगों ने अवगत कराया और स्कूल के प्रधानाध्यापक ने अवगत कराया परन्तु आज तक कोई कारवाही नही हुई है।
26जनवरी को जल जमाव होने के कारण अतिरिक्त कच्छ मे स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। बच्चो के बैठने की उचित व्यवस्था ना होने के कारण गाँव के लोगों ने नाराजगी जताई।
अब देखना यह है कि जिलाधिकारी महोदया द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है। कोई कार्यवाही भी की जाती है या. किसी बड़े घटना का इंतजार किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment