Monday, January 7, 2019

प्रगतिशील सपा के महासचिव राशिद अली ने किया गांव का दौरा

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage)
बहराइच (उ0प्र0)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन विस्तार करने हेतु ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों से संपर्क कर रही है इसी क्रम में पार्टी के ज़िलामहासचिव राशिद अली ने विकास खण्ड शिवपुर के ग्राम बितानिया के मौजा लक्खिय्या का दौरा किया और ग्रामीणों की चौपाल लगा कर पार्टी की नीतियों से लोगों को औगत कराया महासचिव ने कहा कि आज पार्टी ज़िलाध्यक्ष राजमल यादव के नेतृत में पार्टी जनपद बहराइच में तेज़ी से बढ़ रही है इससे दूसरी पार्टियों की नींदे हराम हो गई है सत्तरुड़ बीजेपी सरकार जो जनता से किये वादों पर खरी नहीं उतरी है वह ज्यादा ही परेशान दिख रही है क्योंकि केंद्र व प्रदेश की बीजेपी सरकार ने जो झूठे वादे जनता से किये थे उसको जनता बखूबी समझ गई है और आने वाले चुनाव में जनता इसका बदला बीजेपी से लेगी लोकसभा चुनाव में झूठे वादे के बल पर यूपी में 73 सीटें जीती मगर इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को यूपी से 20 सीट भी नहीं मिल पायेगी जनपद मे पार्टी को मजबूत करने के लिए ज़िलाध्यक्ष राजमल यादव के साथ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद वसीम,और पार्टी के युवा मोर्चा के पदाधिकारी बहुत ज्यादा मेहनत कर रहें है प्रगतिशील समाजवादी पार्टी शिघ्र ही जनपद सभी ब्लॉकों पर जनता की समस्या को लेकर संघर्ष करेंगे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को बराबर जानकारी मिल रही है कि ग्राम प्रधान कार्यों में अनियमिता बरत रहे है कोटेदार कार्ड धारकों का शोषण कर रहे है जनता की सुनवाई कहीं नहीं हो रही है जनता अपनी समस्याओं के निदान के लिए अधिकारियो के दफ्तरों के चक्कर काट रही है मगर उनको न्याय नहीं मिल पा रहा है।

No comments:

Post a Comment