कैलाशनाथ राणा (NNI Coverage)
जरवल, बहराइच (उ0प्र0) सेवा क्लब के तत्वावधान में वूलेन कैप के साथ पुस्तकें, कापियाॅ, पेन्सल व बिस्किट भी वितरित किया गया। संगठन SEWA CLUB "सेवा" के तत्वाधान में विकासखण्ड जरवल स्थित ग्राम परसा के प्राथमिक विघालय में ख्यातिप्राप्त भारतीय वैज्ञानिक डा.हरगोविन्द खुराना की जयन्ती के विशेष मौके पर नौनिहाल बच्चों/बच्चियों को भीषण ठंडक के मौसम में ठंड से बचाव के लिए 108 बच्चों को वूलेन कैप वितरित किये गये। साथ ही सभी भाषाओं की शिक्षा हेतु प्राथमिक शिक्षण की ALL-IN-ONE पुस्तक, लेखन हेतु सामाग्री कापियां, पेन्सिल, रबड़, कटर व बिस्किट आदि का वितरण 86 बच्चों को वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी ओम प्रकाश अवस्थी व संयोजन प्राथमिक विद्यालय परसा के इन्चार्ज प्रधानाध्यापक अब्दुल मोमिन ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व जरवल के वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद गुप्ता सम्बोधित करते हुये कहा कि सेवा क्लब द्वारा चलाया गया नौनिहाल बच्चों के लिए यह क्रमिक सहायता अभियान सराहनीय है बच्चो के शैक्षिक उत्साहवर्धन से समाज निश्चित ही गतिशील होता है।
विशिष्ट अतिथि राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित प्रभारी चिकित्साधिकारी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, कुन्डासर आयुर्वेदाचार्य डा.देवेश श्रीवास्तव ने उपस्थित नौनिहालो व ग्रामीणों को योगाभ्यास करवाया। उन्होंने स्वस्थ रहने के टिप्स बताते हुये जीवन को सरल ढंग से जीने की प्रेरणा दी।
सेवा क्लब के फाऊन्डर मेम्बर वी.पी.सिंह ने लोगो की सेवा पर विस्तार से चर्चा करते हुये समझाया कि हम किसी प्रॉपर्टी के मालिक नहीं होते, सिर्फ कुछ कागजातों, कुछ दस्तावेजों पर अस्थाई रूप से हमारा नाम लिखा होता है। ईश्वर भी व्यंग्यात्मक रूप से हँसेगा जब कोई उसे कहेगा कि मैं जमीन के इस टुकड़े का मालिक हूँ। हमारी जरूरत कितनी हैं ? और हम पाना कितना चाहते हैं ? इस बारे में सोचना होगा। उन्होने कहा धनवान होना गलत नहीं है , बल्कि सिर्फ धनवान होना गलत है। आइए ज़िंदगी को पकड़ें, इससे पहले कि, जिंदगी हमें पकड़ ले... इसी क्रम मे जब भी मौका मिले तो सेवाभावना से लबरेज होकर किसी मासूम, असहाय व कमज़ोर तबके के व्यक्ति के चेहरो पर अपने सहयोग कार्य से खुशियाॅ लाने का प्रयास करिये यही सफल जीवन का मूलमंत्र है।
सेवा सदस्य शिक्षक नीलेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि किसी व्यक्ति की मदद करने के लिए आज के युग मे यह बेहद जरूरी है कि सहायता के साथ साथ उसका मार्गदर्शन भी किया जायेजिससे वह दैनिक जीवन मे सरलता से बहुयामी संघर्ष करते हुये एक अच्छी जीवन शैली अपनाकर देश व समाज के विकास मे भागीदार बने। उनहोने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों/बच्चियों को लेखन हेतु सामाग्री कापियां, पेन्सिल व बिस्किट आदि के साथ सेवा क्लब के द्वारा ये पाठ्य पुस्तक दी जा रही है यह निश्चित ही इन नौनिहालो मे बुद्धि विकास के साथ-साथ एक नई दिशा व ऊर्जा का संचार करेगी। इस मौके पर पर विशिष्ट अतिथियों प्राथमिक विद्यालय परसा इन्चार्ज प्रधानाध्यापक अब्दुल मोमिन, वरिष्ठ समाजसेवी ओम प्रकाश अवस्थी, पत्रकार व समाजसेवी रमन शुक्ला, गोपीनाथ मिश्रा आदि ने बच्चों व ग्रामीणों को अपने विचार से रूबरू कराया।
वूलेन कैप आदि वितरण कार्यक्रम मे पत्रकार मनीष कश्यप, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश सोनी 'सैम', प्रधान प्रतिनिधि शुभम चौधरी, शिक्षक उमेश चन्द्र त्यागी, राजकमल चौधरी, भण्डारी राम गोपाल, आंगनवाड़ी सहायिका पिंकी, इरफान अहमद, अर्जुन आदि ग्रामीण, अभिभावक व नौनिहाल आदि उपस्थित रहें । उक्त कार्यक्रम का आयोजन "सेवा" के फाऊन्डर मेम्बर समाजसेवी, पत्रकार व शिक्षक वी.पी.सिंह ने किया।

No comments:
Post a Comment