Monday, January 28, 2019

मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया, चेहरे पर आयी मुस्कान

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0) आदर्श नगर नानपारा के जे0पी0 गल्र्स इ0 कालेज के प्रागंण में एक सम्मान समारोह के दौरान मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया सम्मान समारोह छाया स्मृति समिति के सुरेशचन्द्र मिश्रा, और जे0पी0 गल्र्स इण्टा कालेज की प्राचार्य डा0 वीरांगना कान्त श्रीवास्तव जी द्वारा बच्चों को दिया गया जिसमें मिथलेश नन्दनी रेशमा आरिफ महाविद्यालय में गृह विज्ञान विषय में सर्वोच्च अंक पाने वाली छात्रा रफत फातिमा, और सवा, इण्टर मीडिण्ट स्तर पर जे0पी0 गल्र्स इ.क. की सादिया शफीक,यासमीन, महकशा शेख, राहत जनता इ.क. से राबिया खातून, सरस्वती विद्या मन्दिर इ.क. से पूजा वर्मा को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र दिया गया इसके अतिरिक्त जे0पी0 गल्र्स कालेज की राबिया और आफरीन को सरस्वती वन्दना के लिए, अलीशा अलवीरा, भूमि, और अंकिता को सास्कृतिक नाटक पर, हिना गफ्फार को भाषण पर और कशमीना, खुशी सोनकर, नेहा यादव, प्रियान्ती और कल्पना को कव्वाजी के लिए प्रमाण पत्र देकर पुरूकृत किया गया इस मौकेपर सुशील श्रीवास्तव, आदेश अग्रवाल, सुरेश शाह, कुंता श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment