ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage)
बहराइच/रुपईडीहा। भारत नेपाल सीमा पर स्थित रुपईडीहा थाना अंतर्गत बाबागंज में आज दोपहर 3:00 बजे अचानक तेंदुआ कहीं से निकल आया जिसको देखते ही हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए इसकी सूचना वन कार्यालय को दी गई कुछ वनकर्मी भी वहां पर पहुंचे लोगों ने मशाल जलाकर तेंदुए को भगाने का प्रयास किया जिसमें वन कर्मी भी साथ में थे मसाल देखते ही तेंदुआ आक्रमक हो उठा और दो वन कर्मियों को घायल कर दिया अभी तक वहां पर तेंदुआ से बचाव के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है लोग डरे सहमे हुए हैं।
No comments:
Post a Comment