Saturday, January 19, 2019

गरीबो के खाद्यान्न को डकार मालामाल हो रहे कोटेदार, आपूर्ति विभाग बना मौन

पंकज वर्मा (NNI Coverage)
श्रावस्ती(ब्यूरो) उ0प्र0। जहाँ एक तरफ गरीबो का पेट भरने के लिए सरकार देश मे खाद्यय सुरक्षा कानून बना रही है व गरीबो को कोटे पर सस्ते दर से राशन देने की बात करती है तो वही दूसरी तरफ उस सस्ते राशन पर कोटेदार अधिकारियों की मिलीभगत से पहले ही अपनी गिद्द दृष्टि बनाये रखते है।
ताजा मामला जनपद श्रावस्ती के ब्लाक गिलौला अंतर्गत ग्रामसभा किशुनपुर चन्दन भारी का है जहाँ पर गांव के पात्रग्रहस्ती कार्ड धारकों को सरकारी कोटे की दुकान पर राशन नही मिलता है।कार्ड धारकों का आरोप है कि कोटेदार कहता है कि आप का अंगूठा पी ओ एस मशीन ऐक्सेप्ट नही कर रही कह कर गरीबो का राशन कोटेदार द्वारा हड़प कर मार्किट में बेंच दिया जाता है।
कार्ड धारकों का कहना है कि कोटेदार जिसको देता भी है तो वह हर एक यूनिट पर एक किलो राशन कम देता है।ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सरकार के आदेशों को लेकर अधिकारी गंभीर नही है और अगर है तो पूरे जनपद में इस तरह कोटेदारों के द्वारा पूरे जनपद में गरीबो के राशन पर डाका क्यो डाला जा रहा है?

No comments:

Post a Comment