अखिलेश श्रीवास्तव/अनूप मिश्रा (NNI Coverage)
बहराइच, उ0प्र0। कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया। प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर भाजयुमो बहराइच के द्वारा कमल कप का आयोजन जिला अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय के नेतृत्व में दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ दिनाँक 19-1-2019 को बहराइच शहर स्थित इंदिरा स्टेडियम में किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले भर की क्रिकेट टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में सहकारिता कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी जिला अध्यक्ष भाजपा श्यामकरन टेकड़ीवाल सहित जिले पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन ओजस्वी वक्ता भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष आनन्द पाण्डेय ने किया।
प्रतियोगिता में विजयी टीमों को कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजयुमो के जिला महामंत्री अंकित सिंह अखिलेश यादव उपाध्यक्ष आनन्द मिश्र जन्मेजय सिंह भाजयुमो के समस्त पदाधिकारी प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment