Saturday, January 19, 2019

जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने प्राइमरी पाठशाला के नन्हे-मुन्ने बच्चों को शिक्षा दी

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव/कैलाशनाथ राना (NNI Coverage)
बहराइच, उ0प्र0। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव का हर बार की तरह इस बार भी शिक्षा के प्रति अनोखा अंदाज़ देखेने को मिला। वह बहराइच स्थित स्टीलगंज तालाब प्राइमरी पाठशाला पहुंचीं और नंन्हे मुन्ने बच्चों की क्लास में बड़ी लगन से शिक्षा दी। वंही जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव द्वारा बच्चों से पूछे गए  सवालो के सही जवाब देने पर उन्होंने बच्चों को गिफ़्ट भी दिए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदया के साथ बहराइच बी0एस0ए - ए0के0 तिवारी भी मौजूद रहे, छात्र छात्राएं एवं शिक्षक काफी खुश और उत्साहित दिखाई दिए।

No comments:

Post a Comment