Thursday, January 10, 2019

तीसरी नजर के दायरे में आते ही विवादित धार्मिक स्थल का मामला सुलझा

कैलाशनाथ राना (NNI Coverage)
फखरपुर/गजाधरपुर(बहराइच) सीओ कैसरगंज व फखरपुर पुलिस के अथक प्रयास के बाद बुधवार सुबह विवादित धार्मिक स्थल कुंडास पारा का मामला सुलझ गया दोनों पक्षों ने धार्मिक स्थल को घेराबंदी के लिए दीवार उठाने के लिए सहमत हो गए।
फखरपुर क्षेत्र के ग्राम कुंडास पारा में धार्मिक स्थल पर हुए विवाद के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हुए और दोनों पक्षों से  बातचीत से सहमत कर लिया । एसओ संजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष धार्मिक स्थल को घेराबंदी करने के लिए राजी हो गए हैं ।इसलिए धार्मिक स्थल के पास दीवार उठाई जा रही है पूजा पाठ के लिए एक तरफ सेे रास्ता छोड़ी जाएगी। जिससे आगे विवाद नहीं होगा  इस मौके पर भजपा जिला उपाध्यक्षय सीता राम पांडेय, पूर्व प्रधान जमील अहमद, सलीम प्रधान ,तारीख , रियाज, प्रधान,मूलचन्द उपाध्याय अजय गौड़ , मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment