Thursday, January 17, 2019

गणतंत्र दिवस पर भव्य कार्यक्रम मनाने की रुपरेखा तय

अखिलेश श्रीवास्तव/दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage)
बहराइच, उ0प्र0। गणतन्त्र दिवस के अवसर पर जनपद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित किये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि गणतन्त्र दिवस के अवसर पर जिला स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक के सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया जाय तथा गणतन्त्र दिवस की गरिमा के अनुरूप अन्य कार्यक्रम भी पूरी भव्यता/उत्कृष्टता के साथ आयोजित किये जायें। तहसील एवं ब्लाक स्तर पर कार्यक्रम के आयोजन के लिए एसडीएम व बीडीओ को तथा ग्राम स्तर पर कार्यक्रमों के आयोजन के लिए ग्राम स्तरीय अधिकारियों और ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया गया है। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि गणतन्त्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सम्मिलित हों।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गणतन्त्र दिवस के अवसर पर झांकी आयोजन कार्यक्रम के अवसर पर कृषि, डूडा, आवास, स्वयं सहायता समूहों, जल निगम, कौशल विकास, नगर निकाय, जिला पंचायत राज विभाग, स्वास्थ्य, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, वन, निर्वाचन, उद्योग, खादी ग्रामोद्योग, रेशम, माध्यमिक शिक्षा, नेहरू युवा केन्द्र, महिला एवं बाल विकास विभाग, साक्षरता, उद्यान, मद्यनिषेध, नेडा, बैंकिंग एवं सूचना इत्यादि की सहभागिता सुनिश्चित करायी जाये। झांकी के माध्यम से सम्बन्धित विभागों द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं तथा उपलब्धियों को थीम में शामिल किया जाय। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि जनपद में कायाकल्प योजना के तहत ऐसे पंचायत भवन, आॅगनबाड़ी केन्द्रों एवं स्कूलों जहाॅ पर अच्छा कार्य हुआ है वहाॅ पर कार्यरत शिक्षकों, ग्राम स्तरीय अधिकारियों तथा ग्राम प्रधान को सम्मानित कर भव्य स्तर पर गणतन्त्र दिवस मनाया जाय।

No comments:

Post a Comment