Sunday, January 27, 2019

मुझे तो छोटी सी बात का गर्व है, मै हिन्दुस्तान का हूँ हिन्दुस्तान मेरा है

मो0 शुएब (NNI Coverage)
प्रयागराज (उ0प्र0) मण्डल रिपोर्ट।
                  26 जनवरी 2019 को सभी मदरसों में जोशो खरोश के साथ तिरंगे झंडे को फहराया गया , और उसके नीचे खड़े होकर के तराना ए हिंद जन गण मन गण गाकर अपने वतन से मोहब्बत का इजहार किया गया।
                 हमने प्रयागराज अर्थात पहले के इलाहाबाद में राज्य सरकार द्वारा सहायता प्राप्त कई मदरसों के दौरे किए सभी मदरसों में 26 जनवरी धूमधाम से मनाया गया। यह उनके लिए एक सबक हैं जो लगातार मुल्क के अमन फिजा में जहर घोल रहे हैं कि मदरसों में देश भक्ति नहीं सिखाई जाती। मदरसों में झंडा नहीं फहराया जाता। मदरसों में तराना ए हिंद जन गण मन गण नहीं गाया जाता तो वह अपने नजरिया को बदले और समाचार फोटो देख ले।
                 आपको बताते चलें कि अभी कुछ दिनों पहले शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी की एक चिट्ठी जो उन्होंने प्रधानमंत्री को लिखी थी, जिसमें यह उल्लेख किया कि मदरसों में आतंकवाद सिखाया जाता है जिस पर चंद बिकाऊ मीडिया ने प्राइमटाइम चला कर के खूब हल्ला मचाया। इसी की परख करने के लिए हम जितने भी मदरसों में गए सभी में हमें झंडा फहराते हुए राष्ट्रगान गाते हुए देश की शान में शेरो शायरी करते हुए बच्चे और टीचर नजर आए।
                 इससे यह स्पष्ट है कि मदरसों में भी हर राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। इन्हीं मदरसों से देश के पहले शिक्षा मंत्री अबुल कलाम आजाद, देश के पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद, देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ जाकिर हुसैन, देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम, देश के पूर्व उपराष्ट्रपति डॉक्टर हामिद अंसारी, बॉलीवुड एक्टर दिलीप कुमार उर्फ युसूफ खान, क्रिकेटर नवाब पटौदी, संगीतज्ञ उस्ताद बिस्मिल्लाह खान, तबला वादक जाकिर हुसैन जैसे बहुत से लोगों ने अपने शुरुआती तालीम इन्हीं मदरसों से हासिल की, जिन्होंने देश का नाम ऊंचा किया।

1 comment:

  1. Bahut bahut shukriya sir ki aap ne ise apne blog me post kiya

    ReplyDelete