Monday, January 28, 2019

शिक्षिका के साथ ही प्रधानाध्यापक का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का दिया निर्देश

पंकज वर्मा (NNI Coverage)
श्रावस्ती(ब्यूरो) उ0प्र0। प्रदेश के प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग/जनपद के नोडल अधिकारी के0 राम मोहन राव ने जूनियर/प्राथमिक विद्यालय कटरा का औचक निरीक्षण किया।
        जनपद के नोडल अधिकारी ने सर्वप्रथम कक्षा 04 में पहुंचे, शिक्षा की गुणवत्ता देखने के उद्देश्य से अग्रेजी, गणित तथा हिन्दी विषय से प्रश्न पूछें गये जिस पर कुछ बच्चों द्वारा जवाब दिया गया तथा कुछ बच्चों द्वारा नही दिया गया जिस पर नोडल अधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई, कक्षा में तैनात शिक्षिका सोनाली चैधरी के साथ ही प्रधानाध्यापक का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया। वंही पर उपस्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि प्रत्येक दिवस स्कूलों का निरीक्षण करें तथा जिस स्कूल में शिक्षा, मध्यान्ह भोजन न बन रहा हो वंहा पर भोजन, फल वितरण आदि का संचालित करें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवारही बर्दाश्त नही होगी।
        नोडल अधिकारी ने विद्यालय में चैपाल लगाकर उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को सुना जिस ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया कि गावं में हैण्ड पम्प खराब है जो अभी तक सही नही हुआ है जिस पर अधिशाषी अभियन्ता जल निगम को एक सप्ताह के अन्दर सही कराने का निर्देश दिया। कोटेदार को निर्देश दिया कि खाद्यान वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय यदि शिकायत मिली तो सीधे कार्यवायी की जायेगी। चैपाल के दौरान यह ज्ञात हुआ कि इस ग्राम पंचायत में आयुष्मान भारत से किसी भी व्यक्ति को लाभान्वित नही किया गया जिस पर गहरी नाराजगी जताई, वंही पर उपस्थित मुख्य चिकित्साधिकारी को कड़ी फटकार लगाई तथा निर्देश दिया कि स्वयं हर सी0एच0सी0/पी0एच0सी0 में रोस्टर बनाकर जायें और गोल्डन कार्ड लाभार्थियों की सूची जिले के सभी जन सुविधा केन्द्रों पर प्राप्त करायें तथा इसका संचालन सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करायें ताकि गोल्डन कार्ड में चयनित लाभार्थियों को इधर उधर दौड़ भाग न करना पडें।
           चैपाल के दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा, मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय, उप जिलाधिकारी इकौना, खण्ड विकास अधिकारी इकौना सहित सभी विभागों के अधिकारी सहित भारी जनसमूह उपस्थित रहा।

No comments:

Post a Comment