Friday, January 18, 2019

हिंदू युवा वाहिनी द्वारा आयोजित जागरूकता कंबल वितरण एवं समरसता सह भोज कार्यक्रम

मोहित सोनी (NNI Coverage)
बलहा, नानपारा (बहराइच)। विकासखंड शिवपुर में हिंदू युवा वाहिनी के द्वारा जागरूकता कंबल वितरण एवं समरसता सह भोज कार्यक्रम का आयोजन हिंदू युवा वाहिनी द्वारा बड़े ही धूमधाम से किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिंदू युवा वाहिनी प्रदेश उपाध्यक्ष राजदेव सिंह विशिष्ट अतिथि घनश्याम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा व क्षेत्राधिकारी महासी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान विधवा, वृद्ध,महिलाओं,दिव्यांगों एवं साधु संतों को भोज करा कर कंबल वितरित किए गए।हिंदू युवा वाहिनी विकास खंड शिवपुर द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम प्रेरणादायक एवं सराहनीय रहा इस मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment