Monday, January 14, 2019

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की जिला कमेटी की बैठक आयोजित

मोहित सोनी (NNI Coverage)
बलहा/बहराइच, उ0प्र0 - जनपद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी की एक बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष राजमल यादव ने और सञ्चालन ज़िला प्रमुख महासचिव राशिद अली ने किया बैठक में जनता की विभिन्न प्रकार की समस्याओं पर चर्चा की गई बैठक की जानकारी देते हुवे ज़िला प्रमुख महासचिव राशिद अली ने बताया कि पार्टी के नानपारा विधानसभा अध्यक्ष की शिकायत पर ज़िलाधिकारी को पत्र लिख अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायत ककरी ब्लॉक बलहा में विकास कार्यों में धांधली की जा रही मानक के विपरीत सामग्री का प्रयोग निर्माण कार्य में किया जा रहा है ग्रामीणों की शिकायत पर जब हमारे विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष फौजदार यादव मौके पर हो रहे कार्यों के सत्यता की जानकारी लेने पहुँचे तो प्रधान पति ने उनको जानमाल की धमकी दी इस मामले को गंभीरता से लेते हुवे ज़िलाध्यक्ष राजमल यादव ने ज़िलाधिकारी माला श्रीवास्तव को पत्र लिख कर एक सप्ताह में निस्पक्ष जाँच करवाये जाने की मांग की है और अगर जाँच कर कारवाही नहीं की गई तो ब्लॉक मुख्यालय बलहा का घेराव करने की चेतावनी दी है प्रमुख महासचिव राशिद अली ने बताया कि वर्तमान बीजेपी की सरकार में सरकारी अमला बेलाग हो गया है ग्रामीण क्षेत्र के प्रधान अपनी तिजोरी भर रहे है पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि अपने क्षेत्र में हो रहे विकास के कार्यों पर पैनी नज़र रक्खे और कहीं भी गड़बड़ी दिखाई दे तत्काल अधिकारियों से मिल कर उसकी शिकायत करें और अगर शिकायत पर कार्यवाही न हो तो संघर्ष को तैयार रहें अगर पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहीं उत्पीड़न किया गया तो सम्बंधित के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करने में पार्टी कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान पर आंच नहीं आने दी जायेगी पार्टी ज़िलाध्यक्ष राजमल यादव ने बैठक को संबोधित करते हुवे कहा कि प्रदेश की जनता सत्तारूण्ड पार्टी से तंग आ चुकी है बसपा और सपा के गठबंधन पर कहा कि यह दोनों पार्टियां अपना वोट खिसकते देख आपस में हाथ मिलाया है मगर इस गठबंधन से इनको कोई फायदा मिलने वाला नहीं है पिछले विधानसभा चुनाव में सपा ने कांग्रेस से गठबंधन किया तो 47 सीटों पर सपा सिमट गई थी यही हाल बसपा और सपा के गठबंधन का होगा श्री यादव ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी और शिवपाल सिंह यादव मुख्यमंत्री बनेंगे तभी सही तरीके से प्रदेश का विकास होगा बैठक को जिला उपाध्यक्ष अमित यादव, कोषाध्यक्ष बबलू यादव, नानपारा विधानसभा अध्यक्ष फौजदार यादव, मटेरा विधानसभा अध्यक्ष मुख़्तार अहमद अंसारी आदि ने संबोधित किया।

No comments:

Post a Comment