सचिन यादव (NNI Coverage)
जौनपुर, उ0प्र0। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के डीएम आवास के पास शुक्रवार रात करीब सवा आठ बजे उस वक्त हड़कम मच गया जब बाइक सवार बदमाशों ने एक शिक्षक को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली शिक्षक के दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगी है। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मौके पर पहुचीं पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरो ने उन्हें बेहतर इलाज के लिये वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घायल शिक्षक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी कार्यालय से महज दो सौ मीटर दूरी पर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है।
सिकरारा थाना क्षेत्र के हरीपुर गांव निवासी प्रभाकर सिंह (40) लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मियांपुर निजी मकान बनवाकर रहते हैं। प्रभाकर सिंह प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। वह शुक्रवार रात करीब सवा आठ बजे सब्जी लेकर बाइक से अपने मियांपुर स्थित आवास पर जा रहे थे। वह डीएम आवास के पास पहुंचे थे तभी बाइक पर सवार तीन की संख्या में बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके दाहिने पैर के घुटने के नीचे लगी है। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और बदमाश फरार हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शिक्षक को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से डॉक्टर ने उन्हेंं वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घायल शिक्षक के परिजनों का आरोप है कि मियांपुर में उनका जमीन का विवाद चल रहा है। जिसे लेकर पूर्व में भी मारपीट हो चुकी है। इसी विवाद को लेकर विपक्ष के लोगों ने उनपर जानलेवा हमला किया है।

घायल शिक्षक के भाई की तहरीर पर लाइनबाजार थाने की पुलिस ने मियांपुर निवासी राकेश यादव, पप्पू यादव व कमलेश यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी नृपेंद्र ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। गोली मारने वाले आरोपी शीघ्र गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

No comments:
Post a Comment